नई दिल्ली (नेहा): झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख नेता शिरकत करेंगे। इसके अलावा झारखंड और बिहार से भी तमाम दलों के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आमजन नेमरा पहुंचेंगे।
नेता प्रतिपक्ष, राज्य सरकार के मंत्री, झामुमो के पदाधिकारी, विपक्षी दलों के प्रतिनिधि और शिबू सोरेन के अनुयायी बड़ी संख्या में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार मंगलवार शाम तीन बजे उनके पैतृक गांव नेमरा में संपन्न होगा।