नई दिल्ली (नेहा): महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना के बीच सत्ता की खींचतान जारी है। दरअसल बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से शिवसेना के 29 पार्षद बांद्रा के होटल ताज लैंड्स एंड में रुके हुए थे। लेकिन पांच दिन बाद मंगलवार शाम को वे होटल से निकल गए।
बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं। बीजेपी को इसमें 89 सीटें और शिवसेना को 29 सीटें मिली थी। दोनों पार्टी मिलकर बहुमत के जादुई आंकड़े को छू रही है। लेकिन इससे पहले की महायुति की ओर से मेयर के नाम पर सहमति बने शिवसेना ने अपने पार्षदों को होटल में भेज दिया। शिवसेना की ओर से इसका तर्क दिया गया कि पार्षदों को ओरिएंटेशन वर्कशॉप के लिए होटल में ठहरने के लिए कहा गया था।


