नई दिल्ली (नेहा): शेयर बाजार में आज का दिन निवेशकों के लिए मिला-जुला लेकिन थोड़ा निराशाजनक रहा। मंगलवार को बाजार की शुरुआत तो उम्मीदों के साथ हुई थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बिकवाली का दबाव बढ़ता गया। नतीजा यह हुआ कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही आज लाल निशान में क्लोजिंग दी है। पूरे दिन बाजार एक सीमित दायरे में घूमता रहा और अंत में ‘बियर्स’ (मंदी वाले) बाजी मार ले गए। 84,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर टिके रहने के लिए सेंसेक्स को आज काफी मशक्कत करनी पड़ी।
BSE Sensex 50 में 112.63 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 27,057.93 पर आ गया, जबकि इसका ओपन 27,192.75 था। इसी तरह, Nifty 50 भी 103.40 अंक टूटकर 25,910.05 पर बंद हुआ, जो इसके पिछले बंद 26,013.45 से कम है। बैंकिंग शेयरों में अपेक्षाकृत कम दबाव रहा, जहां Nifty Bank 63.45 अंक फिसलकर 58,899.25 पर बंद हुआ।


