मुंबई (नेहा): नए साल की शुरुआत में सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है। पिछले साल के अंत में लगातार तीन दिनों तक गिरावट के बाद शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को सोना फिर से मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर के करीब 70 प्रतिशत निवेशक इस साल सोने की कीमतों में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।
आर्थिक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की तलाश के बीच सोना निवेशकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। आज देशभर में 24 कैरेट सोना औसतन 1,35,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव क्रमशः 1,23,860 रुपये और 1,01,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली: 24 कैरेट – 1,35,220 रुपये, 22 कैरेट – 1,23,960 रुपये, 18 कैरेट – 1,01,450 रुपये
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे: 24 कैरेट – 1,35,070 रुपये, 22 कैरेट – 1,23,810 रुपये, 18 कैरेट – 1,01,300 रुपये
वडोदरा, अहमदाबाद, पटना, सूरत: 24 कैरेट – 1,35,120 रुपये, 22 कैरेट – 1,23,860 रुपये, 18 कैरेट – 1,01,350 रुपये
इन आंकड़ों से साफ है कि नए साल की शुरुआत में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है और कीमतों में हल्की तेजी रही।


