नई दिल्ली (नेहा): उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के साथ आने की अटकलें और भी तेज हो गई हैं। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आज बुधवार, 24 दिसंबर को एक ही गाड़ी में साथ बैठे नजर आए। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने साथ आने का ऐलान कर सकते हैं।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे अपने पिता बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने एक साथ पहुंचे। दोनों नेता अपनी पत्नियों के साथ शिवाजी पार्क स्थित स्मृति स्थल पर आए थे। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और एमएनएस नेता अमित ठाकरे भी इस मौरे पर परिवार के साथ नजर आए।

