नई दिल्ली (नेहा): संसद का बजट सत्र आज से आरंभ होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:00 बजे संसद को दोनों सत्रों को संबोधित करेंगी। इसके बाद वित्त मंत्री सीतारमण कल यानी 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश करेंगी और एक फरवरी को बजट आएगा। यह बजट ऐसे समय में आ रहा है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था उथल-पुथल में है, भारत को अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है, और रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 92 पर पहुंच गया है।
ऐसे में कठिन वैश्विक परिस्थितियों में अर्थव्यवस्था को संभालने, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने का दर्जा बरकरार रखने और राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने के लिए बजट 2026 पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वहीं, आम बजट को लेकर देशवासियों की 10 बड़ी उम्मीदें भी हैं।


